नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- भारत के ज्यादातर लोगों में विटामिन बी12 और डी की कमी पाई जाती है। ये दोनों विटामिन हमारे शरीर की अहम क्रियाओं के लिए जरूरी हैं। हालांकि इनके लक्षण नहीं पता चलते तो लोग नहीं जान पाते कि उनमें विटामिन बी12 या डी की कमी हो गई है। कई बार थकान, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट, कमजोरी या आलस महसूस होता है लेकिन लोग नहीं समझ पाते कि इनको ठीक भी किया जा सकता है। यहां इंटरन मेडिसिन की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मंजुषा अग्रवाल ने बी12 की कमी से जुड़ी काम की जानकारी दी है और इसकी पूर्ति के वेजिटेरियन सोर्सेज बी बताए हैं।कई जरूरी काम करता है बी12 डॉक्टर मंजुषा अग्रवाल मुंबई के ग्लेनईगल्स हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन की सीनियर कंसल्टेंट हैं। उन्होंने हेल्थशॉट्स को बताया, विटामिन बी12 नर्व सिग्नल्स के लिए प्रोटेक्टिव कवर की तरह काम करती है...