भागलपुर, दिसम्बर 3 -- कजरैली थाना क्षेत्र के कंचन गांव में अंधरी नदी के बांध पर पिछले शनिवार को 75 वर्षीय वृद्ध विटानी सिंह की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे बबलू सिंह के बयान पर सौखड़ गांव निवासी संजय यादव के बड़े बेटे देवा यादव, छोटे बेटे, रंजी यादव के पुत्र धर्मा यादव तथा कर्पूरी ठाकुर के तीसरे नंबर के पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाया है। हत्या का कारण बांस काटने को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। अभी तक पुलिस को न तो कोई आरोपी हाथ लगा है और न ही हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ है। कजरैली थानाध्यक्ष चनवीर यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...