बोकारो, फरवरी 2 -- चास प्रतिनिधि। चास मेन रोड स्थित हरि मंदिर में रविवार को श्री राम राजा पूजा महोत्सव सह साप्ताहिक मेला परंपरा के अनुसार शुरू हो गया। चास हरि मंदिर में रामराजा मेला सात दिनों तक चलेगा। यह मेला 63 वर्षों से लग रहा है। मेले में भगवान राम सीता और अन्य देवी देवताओं के पूजा के लिए मंदिर परिसर में महिला पुरूषों की काफी संख्या में भीड़ रही। लोगों ने आस्था के साथ पारंपरिक रीति रिवाजों से पूजा अर्चना की। अवसर पर समजसेवी डा. परिंदा सिंह ने पूजा अर्चना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. समरेश सिंह की राम राजा पूजोत्सव को लेकर बहुत लगाव था। मान्यता है की चास में भयंकर अकाल पड़ गया था। इससे निपटने को लेकर स्थानीय ने राम राजा पूजोत्सव शुरु की। तब से लेकर अब तक पूजा क्षेत्र में जारी है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष देबू पाल ने कहा...