नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम की याचिका खारिज कर दी। याचिका में ईडन गार्डन में आयोजित 1996 के क्रिकेट विश्व कप के विज्ञापन कर के रूप में 'क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल' से 51.18 लाख रुपये का दावा करने संबंधी 'डिमांड नोटिस' रद्द करने के आदेश को चुनौती दी गई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ द्वारा इस वर्ष जून में दिए गए आदेश को चुनौती देने संबंधी नगर निगम की याचिका शुक्रवार को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकल जज के अप्रैल 2015 के आदेश के खिलाफ नगर निगम द्वारा दायर अपील खारिज कर दी थी। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर नगर निगम की याचिका खारिज कर दी। निगम ने 27 मार्च 1996 को 'डिमांड नोटिस' में ईडन गार्डन में आयोजित 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.