नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के मीडिया सेंटर ने 'विज्ञापनों में सितारों की चमक: एक अनोखी विज्ञापन प्रदर्शनी' नामक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया, जो 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक दर्शनम् गैलरी में दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन फिल्म एवं थिएटर निर्देशक एवं लेखिका रमा पांडे ने किया। यह प्रदर्शनी इकबाल रिजवी के संकलनों का हिस्सा है। इसमें कुल 140 चित्र यहां प्रदर्शित हैं। इकबाल रिजवी ने बताया कि यह अखबार और पत्रिकाओं में प्रकाशित विज्ञापन हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमा पांडेय ने कहा कि विज्ञापन दिलों की दुनिया की बात है। कोई व्यक्ति अपना कुछ उत्पाद बेचना चाहता है, तो वह दिल में ही उतरकर बेच सकेगा। इसलिए ये दिल की बात है। उन्होंने विज्ञापन क्षेत्र से अपने जु...