जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- जमशेदपुर। विकास विद्यालय मानगो के वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन जेआरडी स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और विशिष्ट अतिथि राज कुमार सिंह सतीश सिंह (पूर्व अंतराष्टीय क्रिकेट खिलाड़ी कोच), फ़िरोज़ खान (पूर्व अंतराष्टीय हैंडबॉल खिलाड़ी कोच) थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को खेलकूद के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि गुंजन यादव (विधायक प्रतिनिधि, पूर्वी जमशेदपुर) ने भी बच्चों को संबोधित किया। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने वच्चों का हौसला बढ़ाया। प्राचार्य विकास कुमार सिंह ने छात्रों को पढाई के साथ खेलकूद में आगे रहने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.