मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- बोचहां। न्यू मार्केट बोचहां स्थित अधिनव प्रेप कोचिंग सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय किशोर सिन्ह उर्फ चुन्नू बाबू ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोचिंग बेहतर जरिया बनेगा। सेवानिवृत्त मेडिकल ऑफिसर डॉ उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि बोचहां के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। निदेशक अजीत कुमार एवं डेजी कुमारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए देश के कोने-कोने का चक्कर लगाते हुए अहसास हुआ कि यहां पर यह सुविधा मुहैया हो तो इलाके के बच्चों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर तृप्ति कुमारी, शिक्षक वीरेंद्र झा, खुशबू झा, मुखिया बेबी पटेल, पवन कुमार, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, गोविंद निषाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.