दरभंगा, अक्टूबर 12 -- दरभंगा। प्रखंड संसाधन केंद्र आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, संभावनाएं और चुनौतियों तथा क्वांटम युग का आगाज : संभावनाएं और चुनौतियों विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मध्य एवं माध्यमिक दोनों स्तरों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में मध्य विद्यालय स्तर पर मध्य विद्यालय, रामपट्टी, राजनगर मधुबनी के वर्ग सप्तम के छात्र दीपांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि माध्यमिक स्तर पर मधुबनी जिले के ही उत्क्रमित मध्य माध्यमिक विद्यालय दीप लखनौर के वर्ग दशम के छात्र सूरज कुमार को प्रथम विजेता के रूप में चयनित किया गया। दोनों विजेता अब आगामी 15 अक्टूबर को श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना में निर्धारित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.