सासाराम, जून 3 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय डीग्री कॉलेज मे अब विज्ञान संकाय की भी पढ़ाई शुरू होगी। प्राचार्य संजय कुमार त्रिपाठी के मांग पर विभाग ने सीट निर्धारण वर्ग संचालन की अनुमति दे दी है। प्राचार्य ने बताया कि सेसन 2025-29 के लिए विज्ञान संकाय के बॉटनी मे 40, रसायन मे 200, भौतिकी मे 210, गणित मे 180 जूलॉजी में 120 नामांकन करने की अनुमति मिली है। महाविद्यालय मे कला विज्ञान व वाणिज्य तीनों संकाय की पढ़ाई की जाएगी। विज्ञान संकाय की अनुमति मिलने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी व्याप्त है। बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक चौबे, रोलोमो के महासचिव महेंद्र बैठा, आनंद प्रकाश गुप्ता, विजय सिंह, शशी भूषण सोनी, रामप्रवेश पासवान, दयाशंकर आदि लोगो ने प्राचार्य को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...