बगहा, फरवरी 22 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर ,मंझरिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता तथा कलात्मक सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला-शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक डॉ एम. बनिक द्वारा निर्णायक मंडली में उपस्थित प्रोफेसर डॉ बी.एन द्विवेदी व प्रोफेसर डॉ पी.के . चक्रवर्ती द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न मॉडलों एवं कलाकृतियों का अवलोकन किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच, पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा समस्या-समाधान की क्षमता को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और कला के माध्यम से समाजोपयोगी नवाचार करने के लिए प्रेरित क...