समस्तीपुर, जनवरी 11 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी में रविवार को तीन दिवसीय विज्ञान मेला सह कला प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। आदर्श युवा मंडल एवं डॉटर डेवलपमेंट ग्रुप के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक उमाशंकर ठाकुर ने किया। विज्ञान मेला सह कला प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से मोरवा के विधायक रणविजय साहू, विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार चौधरी, नगर परिषद की अध्यक्ष प्रियंका सुमन, उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ तरुण ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं तथा युवाओं में सकारात्मक सोच का विकास होता है। साथ ही उनमें कुछ बेहतर कर दिखाने के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है। विधायक रणविजय साहू ने कहा कि इस मेले में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं कला से संबंधित बे...