सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा। सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निर्देशक डॉ मुकेश कुमार सिंह एवं अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर निर्देशक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आधुनिक युग विज्ञान का युग है और इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता को सशक्त बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाल वैज्ञानिकों की परिकल्पनाए भविष्य में भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विज्ञान मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें थर्मल पावर प्लांट, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर मॉडल, डीएनए मॉडल, कार्बन एयर प्यूरीफायर, ब्रह्मोस मिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.