पाकुड़, फरवरी 9 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड में सोमवार को प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़िया प्रखंड के कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर 1052 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1046 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आर के हाई स्कूल पाकुड़िया में विज्ञान विषय के 595 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 592 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीएमश्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया में 326 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जहां सभी 326 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.