पलामू, फरवरी 20 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय हैदरनगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को मैट्रिक के विज्ञान विषय की परीक्षा में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर के केन्द्राधीक्षक बैद्यनाथ राम ने बताया कि इस केन्द्र पर 655 में 648 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं बाजार मीडिल स्कूल के केन्द्राधीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि 376 परीक्षार्थियों में मात्र एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा है। जबकि पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहम्मदगंज के केन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दंडाधिकारी सह बीडीओ रणबीर कुमार की निगरानी में आयोजित परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.