उन्नाव, मार्च 6 -- उन्नाव, संवाददाताÜ। विज्ञान में रचनात्मक मॉडलों का प्रदर्शन करने वाले 107 छात्र-छात्राएं को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसमें 82 छात्र परिषदीय विद्यालय और 25 मान्यता प्राप्त विद्यालय से चयनित किए गए हैं। वैज्ञानिक सोच के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को 10 हजार रुपये की धनराशि दी गई। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के जूनियर स्कूलों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें करीब आठ सैकड़ा स्कूलों के ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया था। छात्रों ने अपने विज्ञान के रचनात्मक मॉडल के अलावा दूसरी अन्य जानकारी पेश की थी। इसमें सबसे अच्छे मॉडल बनाने वाले छात्रों का चयन किया गया। कई छात्र ऐसे भी रहे, जिनके मॉडलों को टॉप-10 की सूची में रखा गया। बिछिया से नौ और नगर से तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.