बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी के नेतृत्व में बीआईआईएमटी कॉलेज में एक दिवसीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि ये छात्र-छात्रायें भविष्य में बड़े वैज्ञानिक बनेंगे। इन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नये-नये प्रयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में जनपद की विभित्र शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विज्ञान मॉडल एवं विज्ञान व्याख्यान प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेक जौहरी ने महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव के बारे में विस्तार स...