बलरामपुर, फरवरी 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, विद्युत संचयन और सौर ऊर्जा से जुड़े मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवानंद मिश्रा एवं मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृतिका तिवारी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय डायरेक्टर असलम खुर्शीद, अरशद खुर्शीद तथा प्रबंधक फ़हीम शाहिद खान उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.