महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में गुरू गोरक्षनाथ सेंट्रल एकेडमी,बजरंगी सिंह इंटर कालेज,योगेन्द्र सिंह आईटीआई निजी स्कूल,गुरू गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोगिया व ललिता सावित्री महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रदर्शनी देख डीएम से खुशी जाहिर कर उनकी हौसला आफजाई की। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विज्ञान मेले में प्रस्तुतीकरण किया है, उसमें उनके अंदर निहित प्रतिभाएं निकलकर सामने आई हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के मस्तिष्क सहित उनके अंदर विकसित मानसिक शक्तियों को प्रदर्शित करने अहम भूमिका निभाते हैं।मेले की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डे ने की। मुख्य अतिथि डीएम संतोष कुमार ...