समस्तीपुर, मार्च 27 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लीपुर की छात्रा प्रिंस प्रिया साइंस विषय में 92.2 प्रतिशत 461 अक लाकर जिला का नाम रोशन किया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। छात्रा प्रिंस प्रिया ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। पिता सज्जन कुमार चौधरी गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। छात्रा गांव में रहकर पढ़ाई लिखाई का कार्य करती थी । प्रिंस प्रिया ने आगे चलकर सिविल सर्विसेज तैयारी करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.