महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ पीजी कालेज चौक बाजार में स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंद्र के अंतर्गत विज्ञान एवं मानव जीवन विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नितीश शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय वैज्ञानिक युग का है और विज्ञान प्राचीन काल से मानव जीवन को परिमार्जित व परिष्कृत करता आया है। विज्ञान न केवल जीवन को नई दिशा और दशा देता है, बल्कि तकनीकी और कौशल के माध्यम से व्यक्ति को सशक्त भी बनाता है। उन्होंने छात्रों से विज्ञान का मनोयोग व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अध्ययन करने की अपील करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी, प्रौद्योगिकी, कृ...