हरिद्वार, मार्च 1 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संकायाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है और नवाचार के माध्यम से समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार शुक्ला ने भारतीय विज्ञान संपदा को विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि निखिल रंजन ने कहा कि छात्रों को नवाचार एवं इंटर्नशिप के माध्यम से नए अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स एवं इंटर्नशिप प्रोग्राम की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान...