विकासनगर, नवम्बर 12 -- समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने उद्घाटन करते हुए कहा कि विज्ञान को दैनिक जीवन के उपयोग में लाने से ही हर घर तक इसकी पहुंच होगी, जिससे आम जनजीवन सुगम होगा। महोत्सव के तहत सीनियर वर्ग में प्रियांशु, मानसी भाटी, महक, जोया परवीन, अनुष्का, मो. ताल्हा, अमन ने अपने-अपने विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आलिया अंसारी, शुभम नेगी, जान्हवी, वैष्णवी, हरप्रीत कौर, साक्षी, तुवा पहले स्थान पर रहे। नाट्य प्रतियोगिता में जैन बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्या...