गाजीपुर, नवम्बर 14 -- गाजीपुर। सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. ईरज रजा ने विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक ने गुलदस्ता और शॉल भेट करते हुए सम्मानित किया। उन्होने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कला और विज्ञान प्रदर्शनियां, छात्रों को अपने विचारों, नवाचारों, और परियोजनाओं को दिखाने का मौका देती हैं। वहीं कला शिक्षा, छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है। उन्होने छात्रों द्वारा बनाये गए विज्ञान प्रदर्शनी का जायजा भी लिया और विद्यालय एवं विद्यार्थियों की प्रसंशा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...