चंदौली, दिसम्बर 13 -- सकलडीहा। भोजापुर स्थित डॉ. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा सात की जान्हवी चन्द्रा प्रथम और कक्षा छह के अश्वनी सिद्धार्थ और आयुष द्वितीय स्थान पर रहे। वही कक्षा आठ की छात्रा आराध्या चौधरी और आंचल तृतीय स्थान पर रही। पूर्व डिप्टी कमिश्नर आर के प्रसाद ने सभी विजेता छात्राओं और छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षा एक ऐसी चाभी है जिससे समाज में सम्मान और विकास का रास्ता खुलता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के स्टॉल का कमिश्नर ने सराहना किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रविकुमार, उदय, संदीप, पंकज, लीलावती पांडेय, चिंता देवी, सुनील, रमेश, राहुल, अमित, किरन, सरिता यादव, वंदना, चंदन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.