लोहरदगा, अक्टूबर 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका हाई स्कूल, लोहरदगा में शुक्रवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा सातवीं से 10वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। इसका लक्ष्य छात्राओं में मानसिक और बौद्धिक क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर और प्रधानाध्यपिका सि असरीता के द्वारा की गयी। छात्राओं के द्वारा पवन ऊर्जा, ड्रिप सिंचाई, जल शोधन प्रणाली, सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण और सिलाई मशीन से बिजली उत्पादन सहित कई माडल प्रदर्शित किए गए। डीईओ ने प्रधानाध्यपिका सि असरीता के साथ मिलकर माडलों का मूल्यांकन किया। उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। निर्णायक मंडली में सि विंसेंसिया लुगून, सुजाता निशा केरकेट्टा, पंकज कुमार पाठक शामिल हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.