गढ़वा, फरवरी 1 -- मेराल, प्रतिनिधि। एनपीएस गुरुकुलम पब्लिक स्कूल सिरहे में रविवार को स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 70 से अधिक स्टॉल लगा कर मॉडल प्रस्तुत किया गया। स्कूल के निदेशक नवनीत सिंह के अलावा अन्य अतिथियों ने सभी स्टॉल का बारी-बारी से निरीक्षण कर बच्चों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी के संबंध में विद्यालय के निदेशक नवनीत ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में मानसिक विकास होता है और नया-नया चीज़ सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है। उनमें वैज्ञानिक सोच बढ़ती है। वहीं प्रिंसिपल आशा गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जो छात्र-छात्राओं को इस तरह के प्लेट...