गढ़वा, नवम्बर 8 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय उच्च विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र मेहता ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। प्रतिभागियों से उनके निर्माण की प्रक्रिया और उपयोगिता से संबंधित प्रश्न पूछे। मूल्यांकन के उपरांत परिणाम की घोषणा की गई। उसमें प्रथम स्थान कार्बन प्यूरीफिकेशन मॉडल के लिए विशाल कुमार गुप्ता व बिट्टू विश्वकर्मा को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान न्यूक्लियर पावर प्लांट मॉडल के लिए नवनीत शर्मा और शुभम शर्मा को मिला। तृतीय स्थान के लिए हेल्थ हाइजीन एंड क्लीनलीनेस मॉडल के लिए आर्या सिंह व रूबी कुमारी को चुना गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अदित्य प्रसाद गुप्ता, श्रीवत्स गर्ग, रंजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.