प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता को मंगलवार को सम्मानित किया गया। प्रतापगढ़ सिटी स्थित प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कॉलेज के छात्र शुभम रजक ने प्रथम स्थान और ओम सोनी पांचवां स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस ओमकार राणा ने शुभम को पांच हजार और ओम सोनी को एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि प्रतिभागी मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रवेश कुमार सिंह, शशि प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.