प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक मॉडलों से अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और नवाचार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या, ओम प्रकाश त्रिपाठी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पीयूष कांत शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने विचार रखे। विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.