गंगापार, दिसम्बर 15 -- विकासखंड फूलपुर स्थित ईशा आरडीपी स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के अंतिम दिन छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किया गया। साक्षी प्रजापति,हेमा यादव,अनम इदरीसी ने राफेल, सुखोई व परी शुक्ला, खुशी धुरिया, आयत अफरोज,रोली यादव, किंजल जायसवाल,अनुष्का चौरसिया, कशिश भारतीय ,शिवांगी वर्तिका ने कश्मीर से संबंधित मॉडल, रितिका सिंह, सृष्टि विश्वकर्मा अंशिका पटेल, रितिका सिंह ने प्राकृतिक आपदाओं का माडल बनाया वहीं सृष्टि सिंह, राबिया खातून, सोनाली जायसवाल, मुस्कान सिंह ने हॉस्पिटल का माडल प्रस्तुत कर आपदाओं से बचाव संबंधी जानकारियां दी। आयुष शर्मा, नैतिक जायसवाल, अहम, विशू चौधरी ने रात और दिन का मॉडल तैयार किया। मोहम्मद इमरान, आशीष कुशवाहा, अनमोल मिश्रा, नितिन यादव, प्रियांशु , मोहम्मद अयान,...