कौशाम्बी, फरवरी 14 -- भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन चायल के तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन करने के पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विज्ञान तथा अन्य विषयों से संबंधित वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और लगभग सभी स्टॉलों पर जाकर छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स के विषय में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के लगभग सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आकर्षक, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.