गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। मॉडलों के जरिए बच्चों ने विज्ञान के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों द्वारा वॉल्केनो, साइंस सिटी, रोबोटिक्स सहित कई अन्य आकर्षक मॉडल बनाए गए थे। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि झारखंड जोन के एआरओ डॉक्टर प्रवीर हाजरा ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। स्कूल के प्रिंसिपल योगेश्वर शर्मा ने भी विज्ञान प्रदर्शनी पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.