इटावा औरैया, दिसम्बर 16 -- इटावा। पुलिस मॉडर्न स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का एसएसपी ने शुभारम्भ किया। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक रूचि की प्रशंसा की। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अपने भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन को बधाई दी। प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने एसएसपी का स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विंडमिल, हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिसिटी, चंद्रयान 3, डाइजेशन सिस्टम जनरेटर, रिफ्लेक्शन मॉडल, पॉल्यूशन वर्किंग मॉडल, अर्थक्वेक अलार्म जैसे मॉडल प्रस्तुत किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...