मधुबनी, दिसम्बर 2 -- मधुबनी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 के अंतर्गत 'नवाचार/विज्ञान मेला प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित डॉ मीनाक्षी कुमारी, निर्णायक मंडल से डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ विनय कुमार, पवन कुमार सिंह के द्वार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस नवाचार व विज्ञान मेला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न विद्यालयों, संस्थाओं से प्रतिभागियों में अपने नवाचार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें निर्णायक मंडल के द्वारा सूक्ष्म गहन के बाद अपना परिणाम प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान पर शारदा विद्यापी...