सासाराम, फरवरी 15 -- बिक्रमगंज। प्रखंड के समी पब्लिक स्कूल घोसिया कला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी में नर्सरी से क्लास आठ के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने नवाचार का प्रदर्शन किया। निदेशक अकबर समी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सीबीएसई की बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए करके सीखो नीति पर किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...