जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- पीएम श्री टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाई स्कूल, कदमा में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता और नवाचार सामने आया। छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों को कार्यशील मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत कर विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने का प्रयास किया। एनएमएल से आए मुख्य अतिथि कृष्णा कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उनके साथ वैज्ञानिक दीपक धिबर भी उपस्थित रहे। दोनों ने छात्रों को प्रयोगात्मक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में जल शुद्धिकरण, कार्बन और मृदा प्रदूषण नियंत्रण, वायु प्रदूषण नियंत्रण, सिल्वर आयन टेस्ट और पीएच स्केल जैसे मॉडल पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहे। वहीं, सोलर एनर्जी, फुट स्टेप एनर्जी, साउंड से इलेक्ट्रिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.