रांची, अगस्त 27 -- रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में पहला स्थान प्राप्त किया। जिला स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 11वीं व 12वीं के समूह में संस्कार श्रेष्ठ पांडेय और नयन प्रीत सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10वीं के समूह में अक्षरा राय व आराधना सिन्हा ने पुरस्कार जीता था। सफल छात्रों को बुधवार को स्कूल में सम्मानित किया गया। दुमका विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ बीआर द्वारी, डीआरडीओ के वरीय वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार पांडेय और प्राचार्य एमके सिन्हा ने छात्रों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.