धनबाद, नवम्बर 27 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया बनियाहीर स्थित विवेकानंद विद्यालय में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन शिक्षा विकास ट्रस्ट धनबाद के सभापति कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने 107 मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडली में धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के अमित घोष, कविता शर्मा व सरिता गुप्ता शामिल थीं। प्रदर्शनी का विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश कासट , सचिव मुकेश सोमानी, कोषाध्यक्ष गोविंद गुटगुटिया, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक शाखा के सचिव आलोक चौधरी, झरिया क्लब के अध्यक्ष संजय कथुरिया, जुगल किशोर राठी, प्रधानाचार्या माधुरी गांगुली आवलोकन किया। बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.