अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या,संवाददाता। स्व.राम कलप शुक्ल की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में सम्मान समारोह,विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों और अभिभावकों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि शिक्षक बीरेंद्र दूबे ने पंडित महीप तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच स्वर्गीय शुक्ल और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। हाइड्रोलिक ब्रिज,न्यूक्लियर पावर प्लांट,ह्यूमन ब्रेन, स्किन स्ट्रक्चर,हर्ट फंक्शन,न्यूरॉन स्ट्रक्चर,फायर डिटेक्टर,अर्थक्वेक अलार्म,मून फेज,दिल्ली बम ब्लास्ट,इंडियन आर्मी बेस,राम मंदिर,जेरॉक्स मशीन,चंद्रयान,अशोक वाटिका आ...