धनबाद, फरवरी 15 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले व प्रतियोगिता में शामिल होने अन्य विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने कहा इस प्रकार प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को मानसिक विकास होता है, साथ ही साथ कौशल विकास भी होता है। मौके पर प्राचार्य उमेश कुमार रवानी, सचिव त्रिपुरारी सिंह, गणेश चटर्जी, केशव कुमार तिवारी, पंकज कुमार रवानी, मदन मोहन मुखर्जी, अरविंद पांडेय, इंदु सिंह, बंदना कुमारी, सुलेखा कुमारी, अमर कुमार निषाद, एम एन खान, नेहा, तनवीर आलम, सुनील कुमार रवानी, अमित कुमार सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...