मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- मोरना मे शुक्रताल मार्ग पर स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद के अनेक स्कूल के बच्चों ने विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किये। मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे ऊर्जा जैसे वैश्विक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हैं और ऊर्जा के संदेश को घर-घर पहुंचाते हैं। इससे पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.