रायबरेली, दिसम्बर 11 -- लालगंज। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मॉडलों का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से उनके मॉडल से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा यह छोटे वैज्ञानिक ही भविष्य का आधार साबित होंगे इसलिए छात्र-छात्राओं को अपनी आंतरिक प्रतिभा को समझना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...