बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। रोटरी पब्लिक स्कूल सरतापर में विज्ञान प्रदर्शनी और मेले का भव्य आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एलआईसी बरेली डिवीजन के मैनेजर सेल्स कौशल जोशी ने किया। रोटेरियन सदस्यों ने बच्चों के विज्ञान मॉडल देखकर उनकी रचनात्मक सोच और प्रतिभा की सराहना की। बच्चों ने साधारण सामग्री से बनाए मॉडल आत्मविश्वास के साथ सभी को समझाया। ग्राउंड में लगे फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा दो, तीन की छात्राओं ने कहानी प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...