लखीसराय, दिसम्बर 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। समग्र शिक्षा के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर भवन सभागार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता तथा पीबीएल मेले का आयोजन किया गया। लखीसराय, रामगढ़ चौक, हलसी, चानन, पिपरिया, बड़हिया और सूर्यगढ़ा के प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों ने इसमें भाग लिया। पूरे दिन चले कार्यक्रम में बच्चों ने मॉडल, प्रोजेक्ट तथा ज्ञान-आधारित प्रस्तुतियों से अपने नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज, डायट की व्याखाता मनीषा प्रसाद, प्रगति पल्लवी तथा निर्णायक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन के बाद सभी प्रखंडों से आए चयनित बच्चों ने अपने...