कुशीनगर, फरवरी 14 -- कुशीनगर। स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता 16 फरवरी को होगी। इसका आयोजन पडरौना के हनुमान इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे से होगा। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें निबंध, पेंटिंग/चित्रकला तथा श्लोगन प्रतियोगिता होगी। इसकी जानकारी जिला विज्ञान क्लब के सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार की तरफ से दी गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य सामान्य जनमानस में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, दैनिक जीवन में वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...