अमरोहा, दिसम्बर 18 -- गजरौला। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बुधवार को विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ आरती गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। 58 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। टॉप 25 छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा के आधार पर उत्तीर्ण घोषित किया गया। साक्षात्कार के बाद पांच छात्र टॉपर रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद की छात्रा नेहा प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकाठेर की छात्रा दीपिका द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानठेर की छात्रा अंशु तृतीय, कंपोजिट विद्यालय तिगरिया भूड़ के छात्र कार्तिक चतुर्थ, उच्च प्राथमिक विद्यालय रखेड़ा की छात्रा जेसिका ने पंचम स्थान प्राप्त किया। बीईओ ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना दीं। इस दौरान आदेश कुमार, नफीस अहमद, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, एआरपी जयवीर ...