उन्नाव, दिसम्बर 6 -- उन्नाव। एमआईआरके पब्लिक स्कूल औरास में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय से तीन-तीन मेधावी छात्र, छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी योग्यता दिखाई। परीक्षा में प्रथम चरण में बहु विकल्पीय प्रश्न व दूसरे चरण में विज्ञान प्रश्नोत्तरी शामिल थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं समापन शुचितापूर्ण ढंग से कराकर प्रमाण पत्र व पुरस्कार का वितरण किया गया। परीक्षा में टॉप टेन छात्रों में आयुष गेरूआ, राजवंश अलीपुर मिचलौला, आयुष लहरु, रोशनी फतेहपुर नरसा, विनय कुमार बछौली, सौरभ अलीपुर मिचलौला, मानसी शर्मा हसनपुर, सोनाक्षी सिंह बड़ादेव, देव रामपुर राई, कृष जायसवाल अलीपुर मिचलौला चयनित हुए। 135 बच्चों ने हिस्सा लिया। 100 छात्रों को एक्सपोजर विजिट के लिए भी ले जाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.