रांची, मार्च 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी में रामकृष्ण मिशन आश्रम मंदिर में शनिवार को श्रीश्री रामकृष्ण परमहंस का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम की शुरूआत सुबह में मंगल आरती के साथ हुई। इसके बाद वेद पाठ, भजन, विशेष पूजा, चंडी पाठ हुआ। आश्रम के सन्यासियों व ब्रह्मचारियों ने हवन किया। शाम में आरती के बाद भजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आश्रम के सह सचिव स्वामी अंतरानंद महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म सनातन धर्म है। यह धर्म विज्ञान पर आधारित है। रामकृष्ण परमहंस अवतार श्रेष्ठ, धर्म संस्थापक, तथा सर्वधर्म समन्वय के महानायक थे। उन्होंने ईश्वर के अस्त्तिव को साकार करने के लिए काफी संघर्ष किया। धर्म के बीच मतभेद को समाप्त कर सर्वधर्म समन्वय का उपदेश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.