चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस दौरान रमन प्रभाव की खोज के बारे में जानकारी दी गई। विजेता बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। चम्पावत में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। मत्स्य विभाग के वैज्ञानिक पंकज कुमार और डायट प्रवक्ता अनिल कुमार मिश्रा ने सीवी रमन के चित्र पर माल्यापर्ण कर शुभारंभ किया। डॉ.बीसी जोशी ने रमन एवं अन्य वैज्ञानिकों के प्रेरणा स्रोत कार्यो की छात्रों को जानकारी दी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रिया भंडारी, हिमांशु सिंह, पूजा पटेल और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रेमा बडोला, राखी और कृष विजेता बने। राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ.एमपी जोशी, जगदीश अधिकारी, भगवत प्रसाद पांडेय, भूपेश देव, उमा जोशी, दिनेश बिष्ट, राम सिंह बोहरा,...