भागलपुर, फरवरी 10 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विज्ञान ज्योति द्वारा विद्यालय स्तर पर नित्य नए कार्यक्रम चलाए जाते हैं। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी और विज्ञान ज्योति प्रभारी अभिमन्यु कुमार साह ने छात्राओं से कहा, विज्ञान ज्योति कार्यक्रम लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की एक नई पहल है। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर सेंटर से राजकीय उच्च विद्यालय नारायणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा एवं नवोदय की 50 लड़कियां रजिस्टर्ड है और इसके विभिन्न कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...